जमुई: हरला गांव में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट, 5 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाने से मना करने पर शनिवार की शाम 7:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उंसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।