जमुई: तरौना गांव में पड़ोसियों ने तेज धार हथियार से हमला कर आधा दर्जन लोगों को किया घायल, इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के तरौना गांव में होली पर्व में गाना- बजाना करने के दौरान शुक्रवार की रात 9:00 बजे तेज धार हथियार से हमला कर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को लहुलुहान कर घायल कर दिया।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।