जमुई: सिकंदरा में 11 हजार वोल्ट फ्यूज जोड़ते समय ट्रांसफार्मर पर चढ़े बिजली मिस्त्री की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे सिकंदरा में 11 हज़ार फ्यूज उड़ने के बाद ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।