जमुई: शराब के नशे में धुत बदमाशों ने सदर अस्पताल में मचाया उत्पात, विभिन्न सामानों को तोड़फोड़ कर डॉक्टर के साथ की बदतमीजी
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 12:15 बजे शराब के नशे में धुत आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए बदमाशों ने सदर अस्पताल में तांडव मचाया और काउंटर के शीशा व अन्य सामानों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही गाली- गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मनीष कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बत्तमीजी भी की