जमुई: महिला कॉलेज के पास बदमाशों ने बालक को पीटा, दुकान के सामान को भी फेंका, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 महिला कॉलेज के पास दुकान में सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने शनिवार की शाम 7:00 बजे सुरेश राम के पुत्र प्रिंस कुमार की जमकर पिटाई कर दी और दुकान के सारे सामान को फेंकते हुए भाग गया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद घायल प्रिंस कुमार को देर रात सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।