जमुई: महराजगंज में बदमाशों ने दो दुकानदार भाइयों को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
Jamui, Jamui | Mar 15, 2025 महाराजगंज में शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे बदमाशों ने कम पैसा देकर जबरण सामान देने की मांग करने पर दुकानदार सूरज केसरी और उनके भाई अंशु केसरी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों भाई लहू- लुहान होकर बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई, फिर घायल दोनों भाइयों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है।