चंदौली: चंदौली में AIMIM के पूर्वांचल सचिव ने प्रेसवार्ता में भाजपा-सपा की लड़ाई को लेकर विधायक रमेश जायसवाल पर साधा निशाना
बीते शनिवार को सपा सांसद की अध्यक्षता में आयोजित दिशा की बैठक में भाजपा और सपा के विधायकों की बहसबाजी और हंगामे ने जनपद के विकास की वास्तविक परिपाटी से रूबरू कराते हुए मर्यादाएं तार-तार करके रख दी है। सुर्खियों में छाए इस मसले पर रविवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर एआईएमआईएम के पूर्वांचल सचिव संजय सिंह ने विधायक रमेश जायसवाल पर कटाक्ष किया है।