चंदौली: सवैया समीप नेशनल हाईवे पर नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को 3 घंटे तक पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं में मची खलबली
जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया समीप नेशनल हाईवे पर रविवार शाम 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण को पुलिस द्वारा रोक दिया गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा होने लगे। नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण ने कहा की योगी सरकार है कुछ भी हो सकता है। 3 घंटे बाद काफिला पुनः रवाना हुआ।