मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के ईठारहवां गांव में 23 वर्षीय विवाहिता सीता देवी का श'व संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मृ'तिका की पहचान कृष्ण कुमार की पत्नी के रूप में हुई है।
मृ'तिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ह'त्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
#DENNewsMadhubani #Bisfi #MadhubaniNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews