हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने क्राइम मीटिंग में चोरियों और लूट की शत प्रतिशत रिकवरी के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद जिला पुलिस मुख्यालय पर आयोजित क्राईम मीटिंग में सभी पुलिस अधिकारियों को चोरियों और लूट के मामले में शत प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिए हैं। SSP ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने से ही नहीं बल्कि किसी भी घटना का खुलासा तब सार्थक है, जब पूरे माल की रिकवरी हो। SSP ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सजगता के साथ विनम्रता बरतने के भी निर्देश दिए।