हरिद्वार: खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर दुकानदारों को ठगने वाले 2 युवकों की चौक बाजार में धुनाई, कनखल पुलिस ने बचाई उनकी जान
शुक्रवार दोपहर कनखल के चौक बाजार में उस समय हंगामा मच गया जब यहां खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर 2 युवकों ने दुकानदार से पासवर्ड पूछा और हजारों रुपए ठग लिए। मौके पर लोगों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।