हरिद्वार: राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा, कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया
राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने देवपुरा में PC कर राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी इन सबने समय समय पर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर पीएम मोदी और सिक्ख समाज का अपमान किया जो बर्दाश्त नही होगा।