हरिद्वार: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी पाए जाने पर साधु संत भड़के, कनखल में जांच कराने की उठाई मांग
आंध्र प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी पाए जाने पर हरिद्वार के साधु संतों में आक्रोश है। कनखल में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने इस मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म के खिलाफ गहरी साजिश है जिसका पर्दाफाश होना चाहिए।