राघोगढ़: चांदसा वली दरगाह राघोगढ़ में हुए उर्स में विधायक हुए शामिल, उर्स के दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
Raghogarh, Guna | Jun 12, 2024 राघोगढ़ नगर के चांदसा वली दरगाह पर उर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयवर्धन सिंह शामिल हुए। बाहर से आए कब्बालो ने शानदार प्रस्तुतियां दी। उर्स के दौरान दो पक्ष रुपए के लेनदेन को लेकर आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के सलमान खान निवासी बरबटपुरा राघोगढ़ की शिकायत पर राघोगढ़ थाना पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।