राघोगढ़: कलेक्टर ने जिला कार्यालय में ली आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारीओ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Raghogarh, Guna | Jun 10, 2024 गुना जिले में आगामी बारिश को लेकर कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कंट्रोल रूम, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, सुरक्षित स्थान, कैंप, बचाव उपकरण, मोटर वोट्स, बांधों की सूची, आवश्यक वस्तुओं का भंडार, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, पेयजल, सूचना संचार आदि व्यवस्थाओ को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।