भिवानी: थाना शहर पुलिस भिवानी ने चारा मंडी से सरसों के कट्टे चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी अनाज मंडी के मुख्य सिपाही उधम सिंह ने सरसों के कट्टे चोरी करने के मामले में एक आरोपी को जूई नहर देवसर मोड भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिमांशु पुत्र मुकेश निवासी नजदीक मॉडर्न हाई स्कूल भिवानी के रूप में हुई है