कोईलवर: कोईलवर में मोहर्रम के अवसर पर निकाला गया फ्लैग मार्च, सौहार्द की की गई अपील
शनिवार की शाम 5:30 बजे मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार भारती के नेतृत्व में यह मार्च कोईलवर थाना क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रो में निकाला गया। फ्लैग मार्च कोईलवर थाना परिसर से प्रारंभ होकर थाना चौक, कपिल देव चौक सहित कई प्रमुख चौक चौराहों और मोहल्लों से होते हुए गुजरा।