प्रेस विज्ञप्ति-3
नालन्दा
दिनांक : 22 जुलाई 2026
*सीएमआर आपूर्ति की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश*
• *जिला पदाधिकारी ने सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा कर एक सप्ताह में 100% लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।*
• *धीमी प्रगति वाले प्रखंडों, पैक्स और राइस मिलरों पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।*
• *सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को दैनिक लक्ष्य तय कर अभियान मोड में कार्य करने को कहा।*
• *लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।*
*बिहारशरीफ* l जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला का सीएमआर आपूर्ति का औसत 93.82%,जबकि करायपरशुराय का 77.75%, रहुई का 80.54%, बेन का 84.23%, गिरियक का 85.93%, कतरीसराय का 86.49%, परवलपुर का 87.81%, इस्लामपुर का 90.19% एकगंरसराय का 90.56% है जो जिला से भी कम है, वही 5 लॉट्स से अधिक बकाया सीएमआर वाले पैक्स में एकसारा पैक्स पर 16 लॉट्स, बौरीडीह पर 8.56 लॉट्स, बरदाहा पर 7 लॉट्स, बेरथू पर 7 लॉट्स, उत्तरनावां पर 7 लॉट्स, धुरगांव पर 6.5 लॉट्स, करायपरशुराय पर 5.65 लॉट्स रहुई पैक्स पर 5.53 लॉट्स सीएमआर बकाया है।
एकसारा पैक्स, बेन प्रखण्ड, बौरीडीह तथा बरदाहा पैक्स, इस्लामपुर, धुरगांव पैक्स एकगंरसराय एवं करायपरशुराय पैक्स करायपरशुराय द्वारा धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा इन समितियों के अध्यक्ष तथा मिलर्स तथा बीसीओ का बैठक कर सीएमआर आपूर्ति कराने का निर्देश देने के लिए सम्बन्धित अनुमंडल पदाधिकारी को कहा गया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रखंड के लिए दैनिक सीएमआर आपूर्ति लक्ष्य निर्धारित कर अभियान मोड में कार्य किया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर 100 प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी समितियों एवं राइस मिलरों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर लंबित आपूर्ति को शीघ्र पूरा कराया जाए।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली पैक्स/व्यापार मंडल समितियों एवं राइस मिलरों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करें तथा निर्धारित समय-सीमा से पूर्व सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए।
इसी क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को भी निर्देश दिया गया कि सीएमआर आपूर्ति से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करें तथा समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालन्दा, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ भौतिक रूप में उपस्थित हुए तथा अनुमंडल पदाधिकारी , राजगीर, हिलसा एवं जिले के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होकर समीक्षा में भाग लिए।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
Co-operative Department, Govt. of Bihar
29 views | Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026