प्रेस विज्ञप्ति-4
स्थान: नालंदा
दिनांक : 23 जुलाई, 2026
*नालंदा जिलाधिकारी ने 31 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही*
● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *दलित बस्ती में नाली एवं गली निर्माण, जमीन पर कब्जा, मेरे निजी भवन में संचालित जिला खनन कार्यालय, नालन्दा को खाली करने, प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, मुख्यमंत्री नि : शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान की राशि नहीं मिलने एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।*
जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 31 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए।
दलित बस्ती में नाली एवं गली निर्माण से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों से आवश्यक तथ्यों का संकलन करते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन-सुनवाई में भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित कई जटिल मामले भी सामने आए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, नालन्दा को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर पात्रता के अनुरूप लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निजी भवन में संचालित जिला खनन कार्यालय को खाली कराने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को निर्देश दिया।
वही, मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि का भुगतान लंबित रहने से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Social Welfare Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
18 views | Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026