Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

01.प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ------------------ दिनांक -23/07/2026 **नगर निगम ने फ्लाईओवर पर बिखरे बालू की कराई सफाई** समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत के आलोक में बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा फ्लाईओवर पर बिखरे बालू की तत्काल सफाई कराते हुए शिकायत का निष्पादन कर दिया गया है। उप नगर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत, जिसमें भरावपर फ्लाईओवर पर बिखरे बालू के कारण संभावित दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई थी, को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई गई। जांचोपरांत फ्लाईओवर पर बिखरे बालू एवं अन्य अवशेषों की पूरी तरह सफाई करा दी गई है। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि के लिए साफ-सफाई के जीपीएस युक्त फोटोग्राफ भी संबंधित प्रतिवेदन के साथ संलग्न कर जिला जन शिकायत निवारण कोषांग, नालंदा को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बिहारशरीफ नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में किसी भी प्रकार की जनसुविधा संबंधी समस्या की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Bihar Sharif Nagar Nigam

15 views | Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति- 5
नालन्दा।
........................

 प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति (पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप) योजना के तहत 1,484 सत्यापित आवेदनों को राज्य स्तर पर भेजने की स्वीकृति

आज दिनांक-23.07.2026 को सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग को सरकार के महत्वाकांक्षी योजना प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति (पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप) योजना अन्तर्गत जिला स्तर पर गठित प्रवेशिकोत्तर जिला छात्रवृत्ति समिति की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई है।

बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग छात्र/छात्राओं के द्वारा पी०एम०एस० पोर्टल पर ऑनलाइन दिये गये आवेदन के आलोक में संस्थान, प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर गठित समिति के द्वारा उनके आवेदनों एवं आवेदन में संलग्न अभिलेखों का सत्यापन करने के पश्चात् वर्ष 2022-23 के कुल 20, 2023-24 के कुल-70, 2024-25 के कुल-521 एवं 2025-26 के कुल 873 आवेदन सहित समेकित रूप से कुल-1484 सत्यापित आवेदनों का समिति के द्वारा सर्वसम्मति से एन०आई०सी० के राज्य स्तरीय कार्यालय को प्रेषित करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

उप विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष जिला छात्रवृत्ति समिति द्वारा निदेश दिया गया की प्रत्येक माह में 02 बार समिति की बैठक आयेजित की जाय ताकि सभी लंबित आवेदन का निस्तारण ससमय किया जा सके।

यह भी बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं जो 12वीं कक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में नामांकित एवं अध्ययनरत है, को नये सत्र 2026-27 के लिए सरकार के द्वारा एन०आई०सी० के माध्यम से पी०एम०एस० पोर्टल के वेबसाईट-

(क) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए https://scstpmsonline.bihar.gov.in

(ख) पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए https://pmsonline.bihar.gov.in.

(ग) संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए https://instpmsonline.bihar.gov.in पर दिनांक-15.07. 2026 से 15.08.2026 तक आवेदन करने का अवसर प्रदान किया गया है।

संबंधित कोटि के छात्र/छात्राओं तथा उनके अभिभावकों एवं संबंधित सभी शैक्षणिक संस्थानों को सूचित किया जाता है कि आवेदक छात्र/छात्रा अपने सभी अद्यतन कागजात / प्रमाण पत्र यथा-पाठ्यक्रम से संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फी रसीद, आधार कार्ड एवं बैंक खाता का विवरण आदि के साथ आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, जिला कल्याण पदाधिकारी, नालंदा एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थें।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति- 5 नालन्दा। ........................ प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति (पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप) योजना के तहत 1,484 सत्यापित आवेदनों को राज्य स्तर पर भेजने की स्वीकृति आज दिनांक-23.07.2026 को सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, नालन्दा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग को सरकार के महत्वाकांक्षी योजना प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति (पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप) योजना अन्तर्गत जिला स्तर पर गठित प्रवेशिकोत्तर जिला छात्रवृत्ति समिति की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग छात्र/छात्राओं के द्वारा पी०एम०एस० पोर्टल पर ऑनलाइन दिये गये आवेदन के आलोक में संस्थान, प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर गठित समिति के द्वारा उनके आवेदनों एवं आवेदन में संलग्न अभिलेखों का सत्यापन करने के पश्चात् वर्ष 2022-23 के कुल 20, 2023-24 के कुल-70, 2024-25 के कुल-521 एवं 2025-26 के कुल 873 आवेदन सहित समेकित रूप से कुल-1484 सत्यापित आवेदनों का समिति के द्वारा सर्वसम्मति से एन०आई०सी० के राज्य स्तरीय कार्यालय को प्रेषित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। उप विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष जिला छात्रवृत्ति समिति द्वारा निदेश दिया गया की प्रत्येक माह में 02 बार समिति की बैठक आयेजित की जाय ताकि सभी लंबित आवेदन का निस्तारण ससमय किया जा सके। यह भी बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं जो 12वीं कक्षा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में नामांकित एवं अध्ययनरत है, को नये सत्र 2026-27 के लिए सरकार के द्वारा एन०आई०सी० के माध्यम से पी०एम०एस० पोर्टल के वेबसाईट- (क) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए https://scstpmsonline.bihar.gov.in (ख) पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए https://pmsonline.bihar.gov.in. (ग) संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए https://instpmsonline.bihar.gov.in पर दिनांक-15.07. 2026 से 15.08.2026 तक आवेदन करने का अवसर प्रदान किया गया है। संबंधित कोटि के छात्र/छात्राओं तथा उनके अभिभावकों एवं संबंधित सभी शैक्षणिक संस्थानों को सूचित किया जाता है कि आवेदक छात्र/छात्रा अपने सभी अद्यतन कागजात / प्रमाण पत्र यथा-पाठ्यक्रम से संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फी रसीद, आधार कार्ड एवं बैंक खाता का विवरण आदि के साथ आवेदन कर सकते हैं। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा, जिला कल्याण पदाधिकारी, नालंदा एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थें। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-4 
स्थान: नालंदा
दिनांक : 23 जुलाई, 2026

*नालंदा जिलाधिकारी ने 31 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही*

● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *दलित बस्ती में नाली एवं गली निर्माण, जमीन पर कब्जा, मेरे निजी भवन में संचालित जिला खनन कार्यालय, नालन्दा को खाली करने, प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, मुख्यमंत्री नि : शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान की राशि नहीं मिलने एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*

● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।*
 जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 31 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए।

दलित बस्ती में नाली एवं गली निर्माण से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों से आवश्यक तथ्यों का संकलन करते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन-सुनवाई में भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित कई जटिल मामले भी सामने आए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, नालन्दा को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर पात्रता के अनुरूप लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निजी भवन में संचालित जिला खनन कार्यालय को खाली कराने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को  निर्देश दिया।

वही, मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि का भुगतान लंबित रहने से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India  
Social Welfare Department, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam

प्रेस विज्ञप्ति-4 स्थान: नालंदा दिनांक : 23 जुलाई, 2026 *नालंदा जिलाधिकारी ने 31 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही* ● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *दलित बस्ती में नाली एवं गली निर्माण, जमीन पर कब्जा, मेरे निजी भवन में संचालित जिला खनन कार्यालय, नालन्दा को खाली करने, प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने, मुख्यमंत्री नि : शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान की राशि नहीं मिलने एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।* जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 31 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए। दलित बस्ती में नाली एवं गली निर्माण से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों से आवश्यक तथ्यों का संकलन करते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन-सुनवाई में भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित कई जटिल मामले भी सामने आए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, नालन्दा को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर पात्रता के अनुरूप लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निजी भवन में संचालित जिला खनन कार्यालय को खाली कराने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को निर्देश दिया। वही, मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि का भुगतान लंबित रहने से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Social Welfare Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Sharif Nagar Nigam

Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-3
नालन्दा
दिनांक : 22 जुलाई 2026

 *सीएमआर आपूर्ति की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश* 

• *जिला पदाधिकारी ने सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा कर एक सप्ताह में 100% लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।*
• ⁠*धीमी प्रगति वाले प्रखंडों, पैक्स और राइस मिलरों पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।*
• ⁠*सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को दैनिक लक्ष्य तय कर अभियान मोड में कार्य करने को कहा।*
• ⁠*लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।*

*बिहारशरीफ* l  जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।      बैठक में जिले में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला का सीएमआर आपूर्ति का औसत 93.82%,जबकि करायपरशुराय का 77.75%, रहुई का 80.54%, बेन का 84.23%, गिरियक का 85.93%, कतरीसराय का 86.49%, परवलपुर का 87.81%, इस्लामपुर का 90.19% एकगंरसराय का 90.56% है जो जिला से भी कम है, वही 5 लॉट्स से अधिक बकाया सीएमआर वाले पैक्स में एकसारा पैक्स  पर 16 लॉट्स, बौरीडीह पर 8.56 लॉट्स, बरदाहा पर 7  लॉट्स, बेरथू पर 7 लॉट्स, उत्तरनावां पर 7 लॉट्स, धुरगांव पर 6.5 लॉट्स, करायपरशुराय पर 5.65 लॉट्स रहुई पैक्स पर 5.53 लॉट्स सीएमआर बकाया है।

एकसारा पैक्स, बेन प्रखण्ड, बौरीडीह तथा बरदाहा पैक्स, इस्लामपुर, धुरगांव पैक्स एकगंरसराय एवं करायपरशुराय पैक्स करायपरशुराय द्वारा धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा इन समितियों के अध्यक्ष तथा मिलर्स तथा  बीसीओ का बैठक कर सीएमआर आपूर्ति कराने का निर्देश देने के लिए सम्बन्धित अनुमंडल पदाधिकारी को कहा गया।

जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रखंड के लिए दैनिक सीएमआर आपूर्ति लक्ष्य निर्धारित कर अभियान मोड में कार्य किया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर 100 प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी समितियों एवं राइस मिलरों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर लंबित आपूर्ति को शीघ्र पूरा कराया जाए।

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली पैक्स/व्यापार मंडल समितियों एवं राइस मिलरों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करें तथा निर्धारित समय-सीमा से पूर्व सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए।

इसी क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को भी निर्देश दिया गया कि सीएमआर आपूर्ति से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करें तथा समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

 बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालन्दा, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ भौतिक रूप में उपस्थित हुए तथा अनुमंडल पदाधिकारी , राजगीर, हिलसा एवं  जिले के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होकर समीक्षा में भाग लिए।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Co-operative Department, Govt. of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-3 नालन्दा दिनांक : 22 जुलाई 2026 *सीएमआर आपूर्ति की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश* • *जिला पदाधिकारी ने सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा कर एक सप्ताह में 100% लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।* • ⁠*धीमी प्रगति वाले प्रखंडों, पैक्स और राइस मिलरों पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।* • ⁠*सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को दैनिक लक्ष्य तय कर अभियान मोड में कार्य करने को कहा।* • ⁠*लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी देते हुए नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।* *बिहारशरीफ* l जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (CMR) की आपूर्ति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला का सीएमआर आपूर्ति का औसत 93.82%,जबकि करायपरशुराय का 77.75%, रहुई का 80.54%, बेन का 84.23%, गिरियक का 85.93%, कतरीसराय का 86.49%, परवलपुर का 87.81%, इस्लामपुर का 90.19% एकगंरसराय का 90.56% है जो जिला से भी कम है, वही 5 लॉट्स से अधिक बकाया सीएमआर वाले पैक्स में एकसारा पैक्स पर 16 लॉट्स, बौरीडीह पर 8.56 लॉट्स, बरदाहा पर 7 लॉट्स, बेरथू पर 7 लॉट्स, उत्तरनावां पर 7 लॉट्स, धुरगांव पर 6.5 लॉट्स, करायपरशुराय पर 5.65 लॉट्स रहुई पैक्स पर 5.53 लॉट्स सीएमआर बकाया है। एकसारा पैक्स, बेन प्रखण्ड, बौरीडीह तथा बरदाहा पैक्स, इस्लामपुर, धुरगांव पैक्स एकगंरसराय एवं करायपरशुराय पैक्स करायपरशुराय द्वारा धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा इन समितियों के अध्यक्ष तथा मिलर्स तथा बीसीओ का बैठक कर सीएमआर आपूर्ति कराने का निर्देश देने के लिए सम्बन्धित अनुमंडल पदाधिकारी को कहा गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रखंड के लिए दैनिक सीएमआर आपूर्ति लक्ष्य निर्धारित कर अभियान मोड में कार्य किया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर 100 प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी समितियों एवं राइस मिलरों के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर लंबित आपूर्ति को शीघ्र पूरा कराया जाए। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाली पैक्स/व्यापार मंडल समितियों एवं राइस मिलरों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करें तथा निर्धारित समय-सीमा से पूर्व सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए। इसी क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा को भी निर्देश दिया गया कि सीएमआर आपूर्ति से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करें तथा समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नालन्दा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालन्दा, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ भौतिक रूप में उपस्थित हुए तथा अनुमंडल पदाधिकारी , राजगीर, हिलसा एवं जिले के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होकर समीक्षा में भाग लिए। Samrat Choudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Co-operative Department, Govt. of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026

प्रेस विज्ञप्ति-1 
स्थान: नालंदा
दिनांक : 22 जुलाई, 2026

*नालंदा जिलाधिकारी ने 36 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही*

● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *नहर में खाड़ होने, सरकारी मापी के बाद लगाये हुए पिलर को उखाड़ने, आने जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, जमाबंदी निरस्त करने, शस्त्र निर्गत करने एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*

● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।*
 जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 36 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए।

जमीन बिक्री के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा सरकारी मापी के बाद लगाए गये पिलर को उखाड़ने से संबंधित मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर (SDPO),  बिहारशरीफ को मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।

जन-सुनवाई के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़ी कई पेचीदा शिकायतें सामने आईं। जमाबंदी निरस्त करने से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को तत्काल अभिलेखों की गहन जांच कर समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया। 

वहीं, आम रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की शिकायत पर भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अविलंब कार्रवाई करते हुए रास्ता अतिक्रमण-मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया गया।

जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Samrat Choudhary 
CMO Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Water Resources Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति-1 स्थान: नालंदा दिनांक : 22 जुलाई, 2026 *नालंदा जिलाधिकारी ने 36 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही* ● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *नहर में खाड़ होने, सरकारी मापी के बाद लगाये हुए पिलर को उखाड़ने, आने जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, जमाबंदी निरस्त करने, शस्त्र निर्गत करने एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।* ● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।* जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 36 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए। जमीन बिक्री के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा सरकारी मापी के बाद लगाए गये पिलर को उखाड़ने से संबंधित मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर (SDPO), बिहारशरीफ को मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। जन-सुनवाई के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़ी कई पेचीदा शिकायतें सामने आईं। जमाबंदी निरस्त करने से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को तत्काल अभिलेखों की गहन जांच कर समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया। वहीं, आम रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की शिकायत पर भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अविलंब कार्रवाई करते हुए रास्ता अतिक्रमण-मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया गया। जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India General Administration Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Water Resources Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026

01.प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ------------------ दिनांक -23/07/2026 **नगर निगम ने फ्लाईओवर पर बिखरे बालू की कराई सफाई** समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत के आलोक में बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा फ्लाईओवर पर बिखरे बालू की तत्काल सफाई कराते हुए शिकायत का निष्पादन कर दिया गया है। उप नगर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायत, जिसमें भरावपर फ्लाईओवर पर बिखरे बालू के कारण संभावित दुर्घटना की आशंका व्यक्त की गई थी, को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई गई। जांचोपरांत फ्लाईओवर पर बिखरे बालू एवं अन्य अवशेषों की पूरी तरह सफाई करा दी गई है। नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि के लिए साफ-सफाई के जीपीएस युक्त फोटोग्राफ भी संबंधित प्रतिवेदन के साथ संलग्न कर जिला जन शिकायत निवारण कोषांग, नालंदा को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बिहारशरीफ नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में किसी भी प्रकार की जनसुविधा संबंधी समस्या की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Bihar Sharif Nagar Nigam - Nalanda News