प्रेस विज्ञप्ति-1
स्थान: नालंदा
दिनांक : 22 जुलाई, 2026
*नालंदा जिलाधिकारी ने 36 जन-शिकायतों पर तय की अधिकारियों की जवाबदेही*
● *जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *नहर में खाड़ होने, सरकारी मापी के बाद लगाये हुए पिलर को उखाड़ने, आने जाने वाले रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने, जमाबंदी निरस्त करने, शस्त्र निर्गत करने एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।*
● *जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।*
जन-सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, नालंदा श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे कुल 36 फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता व गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए ऑन-द-स्पॉट सख्त निर्देश जारी किए।
जमीन बिक्री के बावजूद विपक्षी पार्टी द्वारा सरकारी मापी के बाद लगाए गये पिलर को उखाड़ने से संबंधित मामलों में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर (SDPO), बिहारशरीफ को मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।
जन-सुनवाई के दौरान भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़ी कई पेचीदा शिकायतें सामने आईं। जमाबंदी निरस्त करने से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को तत्काल अभिलेखों की गहन जांच कर समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया।
वहीं, आम रास्ते पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने की शिकायत पर भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अविलंब कार्रवाई करते हुए रास्ता अतिक्रमण-मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जन-सुनवाई में आए अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
General Administration Department, Govt. of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar
21 views | Nalanda, Bihar | Jul 23, 2026