जिस घर में मेहमान बनकर रहे, उसी के खिलाफ बना लिया वीडियो! शिवानी कुमारी और मार्विन अची के बीच बढ़ा विवाद
कहते हैं कि किसी के घर मेहमान बनकर रहना और फिर उसी के खिलाफ मोर्चा खोल देना अच्छी बात नहीं है। अमेरिका से भारत आए मार्विन अची और बिहार की सोशल मीडिया क्रिएटर शिवानी कुमारी के बीच कुछ ऐसा ही विवाद सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मार्विन अची काफी दिनों तक शिवानी कुमारी के घर पर मेहमान बनकर रहे। इस दौरान दोनों ने साथ में घूमने-फिरने, वीडियो बनाने और हंसी-मजाक के कई पल बिताए।
विवाद की वजह टेसू-झांझी विवाह से जुड़ा एक फनी वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो में शिवानी ने मार्विन को टेसू बनाया था। शुरुआत में मार्विन भी इस मजाक का खूब आनंद लेते नजर आए। लेकिन बाद में वीडियो पर आए कुछ नकारात्मक कमेंट्स के बाद उनकी नाराजगी सामने आई। इसके बाद उन्होंने शिवानी कुमारी के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ भारतीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स की टिप्पणियों ने भी इस विवाद को बढ़ाने में भूमिका निभाई। हालांकि, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की बात और उनके दावों को समझना जरूरी है।
दरअसल, हमारे गांव-देहात की परंपराओं में टेसू-झांझी का विशेष स्थान रहा है। बच्चों को टेसू और झांझी बनाकर हंसी-मजाक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कराया जाता है। ऐसे में इसे अपने आप में अपमान मानना कितना उचित है, यह भी विचार करने वाली बात है। सोशल मीडिया पर मनोरंजन के लिए बनाए गए वीडियो को विवाद का रूप देने के बजाय आपसी बातचीत से गलतफहमियां दूर करना बेहतर होता है।
Kahara, Saharsa | Oct 31, 2026