🚨 15-20 दिन में डॉक्टरों की तैनाती का वादा निकला हवा-हवाई, 35 दिन बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को तरस रहा रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल!
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा।
मोहित डिमरी ने कहा कि 8 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने 15 से 20 दिनों के भीतर डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन 35 दिन बीत जाने के बाद भी अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ जैसे महत्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए श्रीनगर और ऋषिकेश रेफर होना पड़ रहा है।
मोहित डिमरी ने सरकार से जिला अस्पताल में तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर स्थानीय जनता के साथ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
सवाल वही है... आखिर पहाड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब मिलेंगी?
\#Rudraprayag #MohitDimri #HealthServices #Uttarakhand #DistrictHospital #DoctorShortage #UttarakhandNews #पहाड़कीआवाज