बहादुरपुर: बहादुरपुर के समीप चलती बाइक में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया
बहादुरपुर के पास शुक्रवार की दोपहर के समय एक चलती हुई मोटर साईकिल में अचानक से आग लग गई। आग की लपटों में घिरी मोटरसकिल अनियंत्रित होकर एक खेत की बागड़ में जा घुसी। जिससे आग तेजी भड़क गई। हालांकि यह घटनाक्रम व्यस्त नेशनल हाईवे पर हुआ। इसलिए मौके पर जमा राहगीरों ने तत्काल ही आग को बुझाने के प्रयास किए जिससे बड़ी घटना को रोका जा सका।