बहादुरपुर: बहादुरपुर में बजरंग दल और पुलिस ने ट्रक से 41 भैंसों को मुक्त कराया, दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरपुर कस्बे के पास एक भैंसे से भरे हुए ट्रक को सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 2.30 पकड़ा गया है। इसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और बहादुरपुर पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। पकड़े गए ट्रक में 41 भैसे भरी हुई थी। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रक को भी जप्त कर लिया है। यह ट्रक सिरोंज से भरा गया था जो उत्तरप्रदेश के ललितपुर जा रहा था।