स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद रोड स्टेशन मार्ग पर 5 किलोमीटर का संकरा रास्ता, ग्रामीणों के लिए परेशानी; हादसों के बीच चौड़ीकरण की मांग
कटनी जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र में सड़क की बदहाल व्यवस्था अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। स्लीमनाबाद से स्लीमनाबाद रोड रेलवे स्टेशन तक करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।