Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

योगी आदित्यनाथ महाराज के 55वें जन्मोत्सव पर भव्य शपथ ग्रहण एवं संत सम्मान समारोह सम्पन्न, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए लिए गए ऐतिहासिक संकल्प गुरुग्राम, गौरव गर्ग,5 जून । सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के 55वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5, गुरुग्राम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, संत सम्मान समारोह, गौ सेवा कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, गौभक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य शिवनाथ योगी जी महाराज ने की। वहीं संस्थान के धर्माचार्य प्रमुख भारत परम पूज्य राजकुमार स्वामी जी की विशेष उपस्थिति एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। अपने उद्बोधन में उन्होंने सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में संत समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संगठन विस्तार एवं जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। परम पूज्य श्री राजकुमार स्वामी जी को धर्माचार्य प्रमुख भारत, श्रीमती ममता भारद्वाज को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष, श्री ओ.पी. शर्मा को जिला अध्यक्ष, गुरुग्राम तथा स्वामी चंद्रशेखर जी को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन, राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐतिहासिक संकल्प रहे। शपथ ग्रहण समारोह में यह घोषणा की गई कि सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की कम से कम पाँच बेटियों का विवाह अपने स्तर पर संपन्न कराएगा। इसके साथ ही संगठन द्वारा एक जरूरतमंद बालक को औपचारिक रूप से गोद लिया गया। संस्थान ने उस बालक की शिक्षा, स्वास्थ्य, पालन-पोषण एवं सर्वांगीण विकास की संपूर्ण जिम्मेदारी ग्रहण की। बालक की पढ़ाई-लिखाई सहित उसके विकास के लिए आवश्यक सभी खर्चों का वहन संस्था द्वारा किए जाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी संत-महात्माओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इन जनकल्याणकारी संकल्पों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ पूरा करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित संत समाज, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा, सनातन संस्कृति, गौ सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने का संकल्प एवं समर्थन व्यक्त किया। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सत्य सनातन गौ सेवा संस्थान केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए भी समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। कार्यक्रम में पूज्य भारती योगी जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अतिरिक्त श्री शीतला शक्तिपीठ, कड़ा धाम से पधारे पूज्य श्री गोपाल दास जी महाराज तथा रोहतक से पधारे पूज्य एस.के. स्वामी जी एवं पूज्य अंकुश आचार्य जी जी महाराज की पावन उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। सभी संत-महात्माओं ने अपने आशीर्वचनों में गौ सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित जनसमूह को सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया। साथ ही इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल की समस्त शाखाओं के प्रधानाचार्यगण, समन्वयकगण, शिक्षकगण, प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय सहभागिता ने समारोह की भव्यता को और बढ़ाया। इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5, गुरुग्राम की प्रधानाचार्या डॉ. उषा यादव जी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान संत सम्मान, गौ सेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी संतों, अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित कीं। जय गौ माता । जय सनातन । हर हर महादेव ।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

Jhajjar, Jhajjar | Jun 5, 2026

OLX के माध्यम से फ्लैटमेट बनकर नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2 कलाई घड़ियां, 15 सिम कार्ड, नशीली दवाइयां व लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये बरामद।

आरोपी इसी तरह की घटना को गुजरात में दे चुका है अंजाम

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 5 जून । 26 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत दी कि इसने OLX पर फ्लैटमेट की तलाश संबंधी पोस्ट डाली थी। उक्त पोस्ट के माध्यम से एक व्यक्ति ने स्वयं को विकास शर्मा बताकर इससे संपर्क किया तथा फ्लैट में रहने के लिए  21 मई को गुरुग्राम आया। 21 मई की रात्रि को सैक्टर-67A स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसायटी, गुरुग्राम के फ्लैट में रुकने के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर इसको व इसके साथी को बेहोश कर दिया तथा उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम/क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए बैंक कार्डों का दुरुपयोग करके आरोपी द्वारा लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये की अवैध निकासी/लेनदेन भी किए गए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में शामिल आरोपी को 4 जून  को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक मौर्य उर्फ फर्जी विकास शर्मा (उम्र-28 वर्ष, शिक्षा-बी.ए.) निवासी गांव अडवार, जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सोशल मीडिया एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी नाम व पहचान के आधार पर आईडी/प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था तथा उनसे मित्रता स्थापित कर उनका विश्वास जीत लेता था। इसके बाद आरोपी फ्लैटमेट अथवा किरायेदार बनने का बहाना बनाकर उनके साथ रहने पहुंच जाता था। मौका मिलने पर वह खाने-पीने की वस्तुओं में नींद की गोलियां/नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़ितों को बेहोश कर देता था तथा उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, बैंक/क्रेडिट कार्ड एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। आरोपी चोरी किए गए बैंक एवं क्रेडिट कार्डों का दुरुपयोग करके उनसे धनराशि भी निकाल लेता था।

आरोपी ने बताया कि उपरोक्त अभियोग में भी उसने विकास शर्मा नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर OLX के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क किया था। इसके बाद फ्लैटमेट बनने के बहाने सैक्टर-67A स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसायटी, गुरुग्राम में शिकायतकर्ता के फ्लैट पर रहने पहुंच गया। दिनांक 21 मई की रात्रि को आरोपी ने शिकायतकर्ता व उसके साथी के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया तथा उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम/क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपी द्वारा चोरी किए गए बैंक कार्डों का दुरुपयोग करके लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये की अवैध निकासी/लेनदेन भी किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने इसी प्रकार फर्जी पहचान का उपयोग करते हुए गुजरात राज्य में भी एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में आरोपी के खिलाफ चोरी/धोखाधड़ी जैसे अपराध करने के तहत 1 अभियोग थाना भिलाड, जिला वलसाड (गुजरात) में पहले भी अंकित है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2 कलाई घड़ियां, 15 सिम कार्ड, नशीली दवाइयां, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड तथा बैंक खाते में उपलब्ध लगभग 2.30 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

गुरुग्राम पुलिस आमजनता से अपील करती है कि सोशल मीडिया या ऐप्स के माध्यम से दोस्त या रुम पार्टनर से ढूँढते समय सावधान रहे। किसी प्रकार के संदिग्ध हालात नजर आने पर तुरन्त गुरुग्राम पुलिस को सूचित करे।

OLX के माध्यम से फ्लैटमेट बनकर नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2 कलाई घड़ियां, 15 सिम कार्ड, नशीली दवाइयां व लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये बरामद। आरोपी इसी तरह की घटना को गुजरात में दे चुका है अंजाम गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 5 जून । 26 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत दी कि इसने OLX पर फ्लैटमेट की तलाश संबंधी पोस्ट डाली थी। उक्त पोस्ट के माध्यम से एक व्यक्ति ने स्वयं को विकास शर्मा बताकर इससे संपर्क किया तथा फ्लैट में रहने के लिए 21 मई को गुरुग्राम आया। 21 मई की रात्रि को सैक्टर-67A स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसायटी, गुरुग्राम के फ्लैट में रुकने के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर इसको व इसके साथी को बेहोश कर दिया तथा उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम/क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए बैंक कार्डों का दुरुपयोग करके आरोपी द्वारा लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये की अवैध निकासी/लेनदेन भी किए गए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस थाना सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में शामिल आरोपी को 4 जून को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक मौर्य उर्फ फर्जी विकास शर्मा (उम्र-28 वर्ष, शिक्षा-बी.ए.) निवासी गांव अडवार, जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सोशल मीडिया एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी नाम व पहचान के आधार पर आईडी/प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था तथा उनसे मित्रता स्थापित कर उनका विश्वास जीत लेता था। इसके बाद आरोपी फ्लैटमेट अथवा किरायेदार बनने का बहाना बनाकर उनके साथ रहने पहुंच जाता था। मौका मिलने पर वह खाने-पीने की वस्तुओं में नींद की गोलियां/नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़ितों को बेहोश कर देता था तथा उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, बैंक/क्रेडिट कार्ड एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। आरोपी चोरी किए गए बैंक एवं क्रेडिट कार्डों का दुरुपयोग करके उनसे धनराशि भी निकाल लेता था। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त अभियोग में भी उसने विकास शर्मा नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर OLX के माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क किया था। इसके बाद फ्लैटमेट बनने के बहाने सैक्टर-67A स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसायटी, गुरुग्राम में शिकायतकर्ता के फ्लैट पर रहने पहुंच गया। दिनांक 21 मई की रात्रि को आरोपी ने शिकायतकर्ता व उसके साथी के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया तथा उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकदी, एटीएम/क्रेडिट कार्ड, पहचान पत्र व अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपी द्वारा चोरी किए गए बैंक कार्डों का दुरुपयोग करके लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये की अवैध निकासी/लेनदेन भी किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने इसी प्रकार फर्जी पहचान का उपयोग करते हुए गुजरात राज्य में भी एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में आरोपी के खिलाफ चोरी/धोखाधड़ी जैसे अपराध करने के तहत 1 अभियोग थाना भिलाड, जिला वलसाड (गुजरात) में पहले भी अंकित है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 4 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 14 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2 कलाई घड़ियां, 15 सिम कार्ड, नशीली दवाइयां, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड तथा बैंक खाते में उपलब्ध लगभग 2.30 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है। गुरुग्राम पुलिस आमजनता से अपील करती है कि सोशल मीडिया या ऐप्स के माध्यम से दोस्त या रुम पार्टनर से ढूँढते समय सावधान रहे। किसी प्रकार के संदिग्ध हालात नजर आने पर तुरन्त गुरुग्राम पुलिस को सूचित करे।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 5, 2026

गुरुग्राम रोडवेज के वर्कशॉप में धरने पर बैठे रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों को मांगें हुई पुरी। 

अब मंदिर में नहीं रहेगा मंदिर के पंडित का परिवार।

गुरुग्राम रोडवेज के वर्कशॉप में धरने पर बैठे रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों को मांगें हुई पुरी। अब मंदिर में नहीं रहेगा मंदिर के पंडित का परिवार।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 4, 2026