धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर विवाद जारी है। गन्हेदी और रतनपुर के ग्रामीणों ने दोबारा गिनती की मांग करते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपे।गन्हेदी पंचायत में सरपंच चुनाव की गिनती पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। उनका आरोप है कि गिनती के दौरान विजेता बार-बार बदलने की स्थिति बनी। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
#highlightseveryone #DholpurNews #follower #followerseveryone #highlight
Dhaulpur, Dholpur | Nov 17, 2026