बैरसिया: भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर सरपंचों ने किया प्रदर्शन
Berasia, Bhopal | Sep 30, 2026 भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर सरपंचों ने प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे को पंचायतों से जुड़े नियम और मांगों को लेकर राष्ट्रीय सरपंच संघ के बैनरतले सरपंच एक जगह जुटे थे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के सामने पंचायतों को अधिक अधिकार देने, सरपंचों का मानदेय बढ़ाने और पेंशन शुरू करने समेत कई मांगें रखीं।