शाजापुर: BKSN कॉलेज में नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य V S विभूति ने पदभार किया ग्रहण,कॉलेज स्टॉफ ने पुष्प मालाएं पहनाकर किया स्वागत
शाजापुर के BKSN कॉलेज में मंगलवार को प्रोफेसर वी एस विभूति ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्राचार्य कक्ष में कॉलेज स्टाफ ने नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य वी एस विभूति को पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। प्रो V S विभूति इससे पहले मोहन बड़ोदिया के शासकीय कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य थे।