शाजापुर: शाजापुर में 17 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने पीपीओ वितरित किए
शाजापुर, कलेक्टर ने सोमवार को 17 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) वितरित किए। सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, वरिष्ठ जिला कोषालय एवं पेंशन अधिकारी जीएल गुवाटिया उपस्थित रहे।