शाजापुर: पनवाड़ी उमरिया रोड पर स्थित एक मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
पनवाड़ी उमरिया रोड पर स्थित साबिर खा पिता राशिद खा मंसूरी के घर में अचानक आग लग गई साबिर खा ने बताया कि अचानक आग लगने से मकान में रखे नए जूते चप्पल सोफा नायलॉन आदि सामान जल के खाक हो गया। जिससे मुझे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। आग बुझाने के लिए दो- फायर ब्रिगेड और आसपास की मोटरों से आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया गया। इस दौरान सुनेरा थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।