शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय परिसर से प्रचार रथों को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
केन-बेतवा व पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से लाभान्वित गांवों में कलश यात्रा और जल पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल से तैयार होकर आए प्रचार रथों को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हरिओम गोठी, राधेश्याम गुर्जर, मोहन सिंह जादौन, आशीष नागर व रमेशचन्द्र पाटीदार उपस्थित रहे।