शाजापुर: 3 दिन के अवकाश के बाद खुली शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के दाम हुए कम ,गेहूं के दामों में दिखी तेजी
शाजापुर कृषि उपज मंडी में बीते दिनों गुरुवार को सोयाबीन ₹4487प्रति क्विंटल तक बिका था वहीं गेहूं ₹2701 प्रति क्विंटल तक नीलाम हुआ था।सोमवार को तीन दिनों के अवकाश के बाद खुली कृषि उपज मंडी में ₹ 74की कमी के साथ सोयाबीन ₹4411प्रति क्विंटल में बिका वहीं गेहूं ₹69 की बढ़त पर ₹ 2770 प्रति क्विंटल में बिका।