शाजापुर: बरवाल गांव में जमीन की नपती करने से रोकने और गाली गलौच करने पर पटवारी ने कोतवाली थाने में पिता-पुत्र पर दर्ज करवाया केस
पटवारी महेश मंडलोई सोमवार को ग्राम बरवाल स्तिथ एक भूमि के सीमांकन के लिए गए थे।उन्होंने कार्य शुरू ही किया था,तभी अक्षय जैन और उसका पुत्र अविरल जैन अन्य गुंडा साथी के साथ आए और सीमांकन से रोकने लगे।उन्होंने पड़ोसी किसान से विवाद किया और पटवारी को गाली देने लगे।मामले में महेश मंडलोई पटवारी की रिपोर्ट पर आरोपी पिता पुत्र पर कोतवाली थाने प्रकरण दर्ज किया है।