समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में देर रात सघन छापेमारी अभियान, कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं..
समस्तीपुर : जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के नेतृत्व में देर रात सदर अनुमंडल क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान रात्रि 11:30 बजे से 01:20 बजे तक संचालित किया गया।
छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 एवं 2, लाइन डीएसपी, तीन पुलिस निरीक्षक, 20 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 170 पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही। इस दौरान जेल अधीक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान सघन जांच एवं छापेमारी की गई। इस क्रम में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच एवं छापेमारी अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।
#DistrictAdministration
#Samastipur
#सघन_छापेमारी
#सुरक्षा_व्यवस्था
#LawAndOrder
#CmSamrat
#Samratchoudhary
#bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Bihar Health Department
Patna, Bihar | Nov 27, 2026