नशामुक्त बिहार अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित....
नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के उच्च विद्यालयों में नशामुक्ति विषय पर जनजागरूकता एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम निम्नवत हैं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता
प्रथम – श्रुति कुमारी
द्वितीय – सत्यम कुमार
वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रथम – आयुष कुमार चौधरी
द्वितीय – अनामिका कुमारी
तृतीय – स्मिता कुमारी
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – काजल कुमारी
द्वितीय – शिवम कुमार
तृतीय – माही यादव
26 नवंबर 2026 को मद्यनिषेध दिवस एवं संकल्प दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, नशामुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समस्तीपुर की नुक्कड़-नाटक टीम के 10 सदस्यों – अभिषेक कुमार, नेदा प्रवीण, मौसम कुमारी, शिवानी कुमारी, निदा तरन्नुम, आयशा आफरीन, अन्नू प्रिया, आयुष कुमार रंजन, अलीशा आफरीन एवं मोहम्मद अरमान को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही शराबबंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए सहायक अवर निरीक्षक श्री संजीत कुमार पासवान को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन ने इस अवसर पर नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी की महत्ता पर बल देते हुए युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने तथा नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
#highlightsシ゚
#DistrictAdministration
#samastipur
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration, Samastipur
Patna, Bihar | Nov 26, 2026