Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

सीहोर नगर: कलेक्ट्रेट में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, कलेक्टर ने समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

Sehore Nagar, Sehore | Aug 6, 2026

MORE NEWS

पीएम स्वनिधि पखवाड़ा के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित

                    प्रधानमंत्री स्वनिधि पखवाड़ा के अंतर्गत सीहोर शहरी आजीविका केंद्र द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिसं राठौर ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा भी गुणवत्ता मानकों एवं उपभोक्ता जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

      शहरी आजीविका केंद्र के डायरेक्टर श्री अमोल पोहेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही महिलाओं एवं पथ विक्रेताओं के लिए एक विशेष ई-कॉमर्स ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए शहरी आजीविका केंद्र में पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे हितग्राही अपने उत्पादों एवं सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचा सकेंगे। प्रशिक्षण में श्री कमलेश राठौर, श्री लोकेन्द्र वर्मा, श्री नितिन तिवारी, श्रीमती जागृति चौहान, श्रीमती अंजू खरे, श्री प्रकाश राठौर, श्री गोपाल यादव सहित शहरी आजीविका केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

पीएम स्वनिधि पखवाड़ा के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित प्रधानमंत्री स्वनिधि पखवाड़ा के अंतर्गत सीहोर शहरी आजीविका केंद्र द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिसं राठौर ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा भी गुणवत्ता मानकों एवं उपभोक्ता जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शहरी आजीविका केंद्र के डायरेक्टर श्री अमोल पोहेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही महिलाओं एवं पथ विक्रेताओं के लिए एक विशेष ई-कॉमर्स ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए शहरी आजीविका केंद्र में पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे हितग्राही अपने उत्पादों एवं सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचा सकेंगे। प्रशिक्षण में श्री कमलेश राठौर, श्री लोकेन्द्र वर्मा, श्री नितिन तिवारी, श्रीमती जागृति चौहान, श्रीमती अंजू खरे, श्री प्रकाश राठौर, श्री गोपाल यादव सहित शहरी आजीविका केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में कॉमर्स एग्जीबिशन आयोजित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल

                     सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वाणिज्य संकाय द्वारा IQAC के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस पर कॉमर्स एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने लेखांकन, बैंकिंग, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यमिता, ई-कॉमर्स, जीएसटी एवं कराधान, डिजिटल व्यवसाय, वित्तीय प्रबंधन, उपभोक्ता व्यवहार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विविध विषयों पर आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए।

      प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, व्यवसायिक कौशल एवं उद्यमशीलता की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति तथा बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में कॉमर्स एग्जीबिशन आयोजित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वाणिज्य संकाय द्वारा IQAC के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस पर कॉमर्स एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने लेखांकन, बैंकिंग, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यमिता, ई-कॉमर्स, जीएसटी एवं कराधान, डिजिटल व्यवसाय, वित्तीय प्रबंधन, उपभोक्ता व्यवहार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विविध विषयों पर आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, व्यवसायिक कौशल एवं उद्यमशीलता की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति तथा बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद 

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद #Bhopal

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

सीएमएचओ एवं डीपीओ ने टीकाकरण शिविरों का किया निरीक्षण

                  सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने रेहटी तहसील के सेमरी, सलकनपुर, बोरदी सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ियों पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए कि सभी बच्चों एवं माताओं तक समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

सीएमएचओ एवं डीपीओ ने टीकाकरण शिविरों का किया निरीक्षण सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने रेहटी तहसील के सेमरी, सलकनपुर, बोरदी सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ियों पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए कि सभी बच्चों एवं माताओं तक समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

• नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

• प्रधानमंत्री के संबोधन का दिखाया गया लाइव प्रसारण

                   भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित • प्रधानमंत्री के संबोधन का दिखाया गया लाइव प्रसारण भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

सीहोर नगर: कलेक्ट्रेट में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, कलेक्टर ने समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश - Sehore Nagar News