पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में कॉमर्स एग्जीबिशन आयोजित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल
सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वाणिज्य संकाय द्वारा IQAC के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस पर कॉमर्स एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने लेखांकन, बैंकिंग, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यमिता, ई-कॉमर्स, जीएसटी एवं कराधान, डिजिटल व्यवसाय, वित्तीय प्रबंधन, उपभोक्ता व्यवहार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विविध विषयों पर आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, व्यवसायिक कौशल एवं उद्यमशीलता की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति तथा बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026