Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
image
image

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में कॉमर्स एग्जीबिशन आयोजित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वाणिज्य संकाय द्वारा IQAC के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस पर कॉमर्स एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने लेखांकन, बैंकिंग, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यमिता, ई-कॉमर्स, जीएसटी एवं कराधान, डिजिटल व्यवसाय, वित्तीय प्रबंधन, उपभोक्ता व्यवहार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विविध विषयों पर आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, व्यवसायिक कौशल एवं उद्यमशीलता की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति तथा बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

7 views | Sehore, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद 

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद #Bhopal

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

सीएमएचओ एवं डीपीओ ने टीकाकरण शिविरों का किया निरीक्षण

                  सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने रेहटी तहसील के सेमरी, सलकनपुर, बोरदी सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ियों पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए कि सभी बच्चों एवं माताओं तक समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

सीएमएचओ एवं डीपीओ ने टीकाकरण शिविरों का किया निरीक्षण सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने रेहटी तहसील के सेमरी, सलकनपुर, बोरदी सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ियों पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए कि सभी बच्चों एवं माताओं तक समय पर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा टीकाकरण से कोई भी बच्चा वंचित न रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

• नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

• प्रधानमंत्री के संबोधन का दिखाया गया लाइव प्रसारण

                   भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित • प्रधानमंत्री के संबोधन का दिखाया गया लाइव प्रसारण भारत सरकार के "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – नशामुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत सीहोर के पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सभी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

• कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों, मंडी एवं वेयरहाउस का अधिकारी कर रहे निरीक्षण

• 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के नवीन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

                   कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में मूंग उपार्जन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग, किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा उपार्जन कार्य की प्रगति का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

      अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं वेयरहाउस का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मूंग के स्टॉक का सत्यापन, अभिलेखों की जांच तथा भंडारण व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

      कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों से 60 प्रतिशत मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर नवीन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा पात्र किसानों को बिना किसी असुविधा के उपार्जन का लाभ मिले। उन्होंने नियमित निरीक्षण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• कलेक्टर के निर्देश पर मूंग उपार्जन केंद्रों, मंडी एवं वेयरहाउस का अधिकारी कर रहे निरीक्षण • 60 प्रतिशत मूंग खरीदी के नवीन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में मूंग उपार्जन व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम, तहसीलदार तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग, किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा उपार्जन कार्य की प्रगति का परीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा कृषि उपज मंडियों, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों एवं वेयरहाउस का भी सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मूंग के स्टॉक का सत्यापन, अभिलेखों की जांच तथा भंडारण व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार किसानों से 60 प्रतिशत मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर नवीन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा पात्र किसानों को बिना किसी असुविधा के उपार्जन का लाभ मिले। उन्होंने नियमित निरीक्षण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में कॉमर्स एग्जीबिशन आयोजित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में वाणिज्य संकाय द्वारा IQAC के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य दिवस पर कॉमर्स एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने लेखांकन, बैंकिंग, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यमिता, ई-कॉमर्स, जीएसटी एवं कराधान, डिजिटल व्यवसाय, वित्तीय प्रबंधन, उपभोक्ता व्यवहार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विविध विषयों पर आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान, व्यवसायिक कौशल एवं उद्यमशीलता की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप संस्कृति तथा बदलते वैश्विक व्यावसायिक परिवेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore - Sehore News