परैया: परैया के सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में पीटीएम का आयोजन, 'कहानी बदलाव की' अभियान पर हुई चर्चा
Paraiya, Gaya | Sep 30, 2026 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल परैया में बुधवार दोपहर 12 बजे PTM का आयोजन हुआ। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई व शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा के साथ उनकी जरूरतों को लेकर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच सीधा संवाद हुआ। HM मो जिरगाम अली की अध्यक्षता में हुई बैठक ‘कहानी बदलाव की’ अभियान के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।