हथुआ: जनगणना कार्य में लापरवाही पर मध्य विद्यालय खैरटिया के शिक्षक अमरनाथ यादव से मांगा गया स्पष्टीकरण
जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामला हथुआ प्रखंड का है, जहां मध्य विद्यालय खैरटिया के शिक्षक सह प्रगणक अमरनाथ यादव से कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया है।यह कार्रवाई चार्ज गणना अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हथुआ द्वारा की गई है।