पाली: रोहट में अचानक आग लगी, लाखों का घरेलू सामान जलकर हुआ राख
Pali, Pali | Nov 13, 2026 रोहट के सरगरों की ढाणी में किसान जगाराम मेघवाल के घर अचानक लगी आग ने लाखों रुपए के घरेलू सामान को जलाकर राख कर दिया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। जांच जारी है।