हरदोई: गांधी भवन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Sep 29, 2025 गांधी भवन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पी. के. वर्मा रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर विशेष संदेश दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया।