हरदोई: लोनार गर्रा नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले रोडवेज चालक का शव 18 घंटे बाद एनडीआरएफ टीम ने किया बरामद
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2025 गर्रा नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाले रोडवेज चालक का शव 18 घण्टे बाद बरामद किया गया। शव की परिजनों ने शिनाख्त की।यह शव फतेहपुर से आई एनडीआरएफ टीम की मदद से रविवार को बरामद किया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।लोनार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम को एक व्यक्ति ने लोनार गर्रा नदी पुल से नदी में छलांग लगा दी थी।