हरदोई: देहात पुलिस ने काली मंदिर से महिला की चेन चोरी का किया खुलासा, दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Sep 29, 2025 27 सितंबर को शहर के आजाद नगर निवासी ऋषिकान्त तिवारी एवं मंगलीपुरवा निवासी गीता गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वे काली माता देवी मन्दिर में पूजा कर रही थी, तभी अज्ञात महिलाओं द्वारा उनके गले की चेन को चोरी कर लिया गया। पुलिस ने रेखा उर्फ पल्लवी और अर्चना उर्फ सैलसुता निवासी ग्राम भगंतपुर रेवाली थाना रामपुर कला जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया।