हरदोई: एशिया कप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए हिंदुओं ने की पूजा अर्चना, मुसलमानों ने अल्लाह से जीत की मांगी दुआ
Hardoi, Hardoi | Sep 28, 2025 आज एशिया कप का फाइनल मैच है जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा जिसको लेकर हरदोई के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं भारतीय टीम की जीत के लिए एक तरफ हिंदू भाई बहन पूजा अर्चना कर भगवान और मां भगवती से प्रार्थना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम भाई अल्लाह से इबादत कर भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ भी मांग रहे हैं।