हरदोई: सुरसा तिराहे पर पिकप की टक्कर से बाइक सवार 5 लोगों की हुई मौत, मरने वालों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल
Hardoi, Hardoi | Sep 29, 2025 जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के भिठा के रहने संदीप के लड़के कार्तिक का मुंडन था। गांव एवं रिश्तेदार ट्रैक्टर ट्राली एवं बाइकों से बाबा मंदिर गए थे जहां से मुंडन कराकर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है एक बाइक पर जो संतराम चला रहा था उस पर उसकी पत्नी संगीता,संदीप की पत्नी मोनी,संदीप की बेटी गौरी और राजेश का पुत्र आमू बैठे थे। हादसे में सभी की मौत हो गयी।