हरदोई: महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त नीरज को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Sep 29, 2025 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में "मिशन शक्ति फेज अभियान के अन्तर्गत महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार 12 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियाँ कसने वाले अभियुक्त नीरज निवासी ग्राम जीओ थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया।