कोईलवर: गिधा पंचायत के गिधा गांव में किसान पाठशाला का आयोजन, ओएस्टर मशरूम उत्पादन का मिला प्रशिक्षण
कोइलवर प्रखंड के गिधा पंचायत अंतर्गत गिधा गांव में आयोजित किसान पाठशाला में महिला कृषकों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन किसान मंजू देवी द्वारा किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुहानी राज एवं अदिति चंदेल ने उपस्थित किसानों को ओयस्टर मशरूम उत्पादन की विधि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण बुधवार की दोपहर 3:30 तक चला